Virat kohli: Cricket News & Match Updates
18 साल के बेबी AB को देखकर विराट कोहली का गुस्सा गायब, विवादित तरीके से किया था आउट, देखें VIDEO
Baby AB meets virat Kohli: मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेबी एबी डिविलियर्स के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) की गेंद पर विराट कोहली आउट हुए थे। डेवाल्ड ब्रेविस ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली को आउट कर दिया था। हालांकि, विराट कोहली जिस तरह से आउट हुए उसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं किंग कोहली भी थर्ड अंपायर द्वारा खुदको आउट दिए जाने से खफा दिखे थे।
विराट वैसे तो गुस्से में थे लेकिन, मैच के बाद जब वो 18 साल के अफ्रीकी खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस से मिले तो उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। विराट कोहली डेवाल्ड ब्रेविस से हाथ मिलाते हुए कहते हैं, 'यंग मैन बहुत बढ़िया हमारी पहली मुलाकात काफी शानदार रही। मुझे पहली बॉल पर आउट कर दिया था। कैसा लग रहा है तुम्हें मजे उठा रहे हो। अच्छा अनुभव होगा।' Read More...