Virat kohli: Cricket News & Match Updates
मैदान पर दिखा पुराना विराट, गज़ब का कैच लपकने के बाद दिखाया जोश, देखें VIDEO
Virat Kohli Catch: आईपीएल 2022 का 13वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद राजस्थान की टीम ने 170 रनों का टारगेट सेट कर दिया है। मैच के दौरान एक बार फिर सभी की निगाहें स्टार प्लेयर विराट कोहली पर थी और मैदान पर फैंस को विराट का पुराना अंदाज देखने को भी मिला। अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरान विराट कोहली ने फील्डिंग करते हुए अपने पुराने साथी खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल का शानदार कैच लपका जिसके बाद फैंस को एक बार फिर विराट कोहली का मैदान पर जोशिला रूप देखने को मिला। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है और फैंस इसे जमकर लाइक और शेयर भी कर रहे हैं। Read More...