Virat kohli: Cricket News & Match Updates
Ind VS Aus: विराट कोहली का न होना युवाओं के लिए मौका : रवि शास्त्री
India tour of Australia: कप्तान विराट कोहली आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद वापस भारत लौट जाएंगे और बाकी के तीन मैच नहीं खेलेंगे। टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि कोहली का न होना युवा खिलाड़ियों को अपने आप को साबित करने का मौका देगा। कोहली हालांकि वनडे और टी-20 सीरीज में हिस्सा लेंगे और 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहला टेस्ट भी खेलेंगे। वह फिर अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट जाएंगे।
शास्त्री ने एबीसी स्पोर्ट से कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने सही फैसला लिया है। यह पल बार-बार नहीं आते। उनके पास मौका है, वह वापस जा रहे हैं। मुझे लगता है कि वह इससे खुश हैं।" उन्होंने कहा, "अगर आप देखेंगे कि भारत ने पिछले पांच-छह साल में क्या किया है तो इसमें किसी को संदेह नहीं रहेगा कि इसके लिए वह एक बड़ा कारण हैं। इसलिए उनकी कमी खलेगी, लेकिन विपदा मौका लेकर आती है। टीम में काफी सारे युवा खिलाड़ी हैं और यह उनके लिए मौका है।" Read More...