Virat
Asia Cup 2023: आगा सलमान को हेलमेट ना पहनने की गलती पड़ी भारी, जडेजा की गेंद लगकर बहने लगा चेहरे से खून, देखें Video
सोमवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप 2023 सुपर फोर मैच के दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाज आगा सलमान (Agha Salman) स्पिनर रवींद्र जड़ेजा (Ravindra Jadeja) की गेंद पर पैडल-स्वीप करने का प्रयास करते समय अपने चेहरे को चोटिल करवा बैठे। गेंद उनके चेहरे पर जाकर लगी और खून आने लगा। सलमान ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। भारतीय विकेटकीपर केएल राहुल उनको देखने भी आये।
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सलमान ने बिना हेलमेट पहने जडेजा का सामना करने का फैसला किया। जडेजा ने 21वें ओवर की आखिरी गेंद फ्लैटर डाली,जिस पर सलमान ने पैडल-स्वीप खेलने की कोशिश की। हालाँकि,शॉट अच्छे से नहीं खेल पाए और गेंद उनके चेहरे पर लगी, जिसके परिणामस्वरूप उनकी नाक के आसपास कट लग गया और तुरंत खून आने लगा। हालांकि मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद वो हेलमेट पहनकर खेलने लगे लेकिन वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। 24वां ओवर करने आये कुलदीप ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट कर दिया। उन्होंने 32 गेंद में 2 चौको की मदद से 23 रन बनाये।
Related Cricket News on Virat
-
विराट कोहली ने जड़ी 77वीं सेंचुरी, सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर वनडे क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
India Vs Pakistan: एशिया कप सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने नाबाद 122 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली है और क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते ...
-
विराट कोहली ने बनाया World Record, सबसे तेज 13000 वनडे रन बनाने वाले क्रिकेटर बने
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में शानदार पारी से इतिहास रच दिया। कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 13000 रन पूरे कर लिए ...
-
WATCH: केएल राहुल ने मारा गज़ब का छक्का, रोहित-विराट के भी उड़ गए होश
पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले से वापसी कर रहे केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतक लगाया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का मारा जिसे देखकर हर कोई ...
-
शाहीन बनाम कोहली मैच में मुख्य मुकाबला होगा: मोहम्मद कैफ
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एशिया कप 2023 में बहुप्रतीक्षित मैच में पाकिस्तान का सामना करने के लिए विराट कोहली से काफी उम्मीदें लगाईं हैं। ...
-
Asia Cup: इतिहास रचने से 78 रन दूर रोहित शर्मा, सचिन-विराट के खास क्लब में हो जाएंगे शामिल
भारत के कप्तान रोहित शर्मा जब एशिया कप 2023 के सुपर-4 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे तो उनके पास इतिहास रचने का मौका होगा। रोहित को ये इतिहास रचने के लिए सिर्फ 78 रनों ...
-
वनडे एशिया कप इतिहास की 5 सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर, पहले नंबर पर हैं विराट कोहली
वनडे एशिया कप के इतिहास में खेली गई 5 सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियां, यहां देखें पूरी लिस्ट। 5. शोएब मलिक: 143 बनाम भारत (2004) शोएब मलिक ने 2004 एशिया कप में भारत के खिलाफ कोलंबो ...
-
कोलंबो में विराट कोहली के आंकड़े देख, पाकिस्तानी खेमे में डर का माहौल
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में सुपर-4 चरण का मुकाबला कल यानि 10 सितंबर को खेला जाना है लेकिन इस मैच से पहले पाकिस्तानी खेमे में डर का माहौल है। ...
-
रोहित शर्मा इतिहास रचने के करीब, पाकिस्तान के खिलाफ सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका
भारतीय कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास रविवार (10 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में एक ...
-
वीरेंद्र सहवाग ने चुने Dream ODI XI के लिए 5 खिलाड़ी, एक भी पाकिस्तानी को नहीं मिली जगह
वीरेंद्र सहवाग ने अपनी Dream ODI XI के 5 खिलाड़ियों को चुनाव किया है। उनकी टीम में कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल नहीं है। ...
-
श्रीसंत ने विराट का नाम लेकर पाकिस्तान को चेताया, बोले - 'वो लकी थे जो विराट का विकेट…
श्रीसंत ने विराट का नाम लेकर पाकिस्तान को चेताया है। श्रीसंत का मानना है कि जिस तरह शाहीन अफरीदी ने विराट को आउट किया वह उसे विकेट के रूप में नहीं गिनते हैं। ...
-
विराट कोहली या बाबर आज़म, किसका कवर ड्राइव है सबसे बेस्ट ? कैरेबियाई ऑलराउंडर ने बता दिया
विराट कोहली या बाबर आज़म, किसका कवर ड्राइव है सबसे बेस्ट। इस सवाल का जवाब काइल मेयर्स ने दिया है। ...
-
कौन है विराट कोहली का फेवरेट क्रिकेटर? ODI फॉर्मेट में रिटायरमेंट के बाद ले चुका है यू-टर्न
विराट कोहली ने अपने करंट फेवरेट प्लेयर का नाम बताया है। यह खिलाड़ी 50 ओवर फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद अब यू-टर्न का फैसला कर चुका है। ...
-
'कोहली सिर्फ क्रिकेटर नहीं बल्कि एक इमोशन है', नेपाली क्रिकेटर ने जूते पर लिया विराट का ऑटोग्राफ
भारत और नेपाल के बीच हुए एशिया कप मुकाबले के बाद नेपाली क्रिकेटर सोमपाल कामी ने विराट कोहली से मुलाकात की और अपने जूते पर उनका ऑटोग्राफ लिया। ...
-
पूरी ज़िंदगी में सिर्फ एक इंसान से मिलना चाहते थे विराट कोहली, लेकिन ख्वाब सिर्फ ख्वाब ही रह…
भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ एक इंसान से मिलना चाहते थे लेकिन अफसोस उनका ये सपना सिर्फ सपना ही रह गया। ...
Cricket Special Today
-
- 26 Feb 2026 08:32
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 16 hours ago