Advertisement
Advertisement
Advertisement

Wi vs ind

Cricket Image for VIDEO : बुमराह की यॉर्कर पर चला जज़ई का हेलीकॉप्टर, छक्का देखकर रोहित शर्मा के भी
Image Source: Google
Advertisement

VIDEO : बुमराह की यॉर्कर पर चला जज़ई का हेलीकॉप्टर, छक्का देखकर रोहित शर्मा के भी उड़े रंग

By Shubham Yadav November 03, 2021 • 22:29 PM View: 2098

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 33वें मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को मैच जीतने के लिए 211 रन का लक्ष्य दिया है। इस पहाड़नुमा लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने खराब शुरुआत की और उनके दोनो ओपनर्स सस्ते में पवेलियन लौट गए।

शहज़ाद तो खाता तक नहीं खोल पाए लेकिन ज़जई ने अपनी 13 रन की पारी में एक शॉट खेला जिसे देखकर हर कोई हैरान था। जज़ई ने भारत के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर पर हेलीकॉप्टर शॉट खेलते हुए छक्का लगा दिया। जज़ई का ये शॉट इतना खूबसूरत था कि रोहित शर्मा के भी रंग उड़ गए।

Advertisement

Related Cricket News on Wi vs ind