Will sanju samson
क्या उलझ गया है संजू सैमसन का भी भविष्य?
3 फरवरी। महेंद्र सिंह धोनी के विकल्पों की बात होती है तो सबसे पहले ऋषभ पंत का नाम लिया जाता था और कहा जाता था कि वही एकमात्र हैं जिनमें धोनी की कमी पूरी करने का दम है। वक्त के साथ यह मुगालता निकला और संजू सैमसन का नाम धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर चर्चाओं में आ गया, लेकिन लग रहा है कि संजू ने हाथ आए इस मौके को आसानी से फिसलने दे दिया। कारण उन्हें बार-बार दिए गए मौके हैं जिनमें वो विफल रहे और अपनी परिपक्वता को साबित नहीं कर सके।
संजू ने यूं तो 2015 में भारतीय टीम के लिए पदार्पण किया था। हरारे में वह 19 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली बार टी-20 मैच में खेले थे। टीम की जर्सी उन्हें अंडर-19 स्तर और फिर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ बेहतरीन प्रदर्शन के बाद मिली थी। अपने पहले मैच में संजू सिर्फ 19 रन ही बना सके थे।
इस सीरीज के बाद संजू को वनवास मिला और वह लगातार राष्ट्रीय टीम से नजरअंदाज किए जाने लगे थे। घेरलू क्रिकेट में या इंडिया-ए के लिए वह लगातार अच्छा कर रहे थे लेकिन इस बीच पंत के उदय ने संजू के अस्त की कहानी लिखनी शुरू कर दी थी।
किस्मत हालांकि पलटी और पंत उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। पंत से इतर जब चयनकर्ताओं ने देखा तो संजू का चेहरा दिखा।
लंबे समय बाद 2019 में वह बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए। लेकिन अफसोस यह रहा कि वह अंतिम-11 में नहीं थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज के लिए भी चोटिल शिखर धवन के स्थान पर संजू को चुना गया लेकिन फिर भी अंतिम-11 में मौका नहीं मिला।
श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में सैमसन अंतिम-11 में जगह बनाने में सफल रहे। पहली गेंद पर आते ही छक्का लगाया लेकिन फिर जल्दबाजी में खराब शॉट खेल कर आउट हो गए। यह व्यवहार संजू के खिलाफ। उनसे उम्मीद थी कि वह विकेट पर खड़े होकर टीम के स्कोरबोर्ड को अच्छे से चलाएंगे। संजू यह कर नहीं सके। कारण शायद दबाव रहा होगा।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए जब टीम चुनी गई थी तो टी-20 टीम में संजू का नाम नहीं था। चयनकर्ताओं पर सवाल उठे कि एक मैच के बिना पर संजू को बाहर क्यों कर दिया गया? सवाल वाजिब भी थे।
यहां किस्मत ने फिर संजू का साथ दिया और शिखर धवन की चोट ने उन्हें न्यूजीलैंड का टिकट थमा दिया।
भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड पर 3-0 की अजेय बढ़त ले ली थी। आखिरी दो मैचों में संजू को मौका मिला। चौथे मैच में रोहित शर्मा को आराम दिया गया तो संजू ने लोकेश राहुल के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन संजू फिर मौके को भुना नहीं पाए। सिर्फ आठ रन उनके बल्ले से निकले। उससे ज्यादा तकलीफ देह संजू को खराब शॉट रहा।
पांचवें और आखिरी मैच में रोहित लौटे लेकिन कोहली को आराम दिया गया। टीम प्रबंधन ने संजू को आत्मविश्वास देने के लिए उनके स्थान से छेड़छाड़ नहीं की और राहुल के साथ सलामी बल्लेबाजी करने दिया। रोहित ने अपना स्थान कर्बान किया और खुद तीन नंबर आए।
संजू से इस बार उम्मीद थी कि वह टीम प्रबंधन को निराश नहीं करेंगे। लेकिन स्कॉट कुगलेजिन की गेंद पर संजू सीधा कैच मिशेल सैंटनर को एक्सट्रा कवर पर दे बैठे।
संजू के चेहरे पर जो भावनाएं थीं वो बता रही थीं कि कुछ बड़ा उनके हाथ से गया। बात सही भी है। तीन मौकों पर लगातार विफल रहना वो भी तब जब आप बैकअप के तौर पर आए हैं तो जाहिर सी बात है कि जगह बनाए रखने का सवाल खड़ा हो गया।
इस दौरान संजू के ऊपर दबाव भी देखा गया। शायद इसी दबाव में संजू विफल रहे।
देखा जाए तो बांग्लादेश के खिलाफ अगर सीरीज को छोड़ दिया जाए संजू कभी भी टीम में पहले विकल्प के तौर नहीं आए थे। किसी न किसी के चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में मौका मिला। यह बात संजू को समझनी थी कि अगर वह पहली पसंद बनना चाहते हैं तो बल्ले से रन करना जरूरी था।
वह सिर्फ टी-20 में ही चुने गए थे और अगर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनका बल्ला बोलता तो वनडे के लिए भी रास्ता बनता लेकिन संजू ने टी-20 टीम के लिए एक दरवाजा शायद बंद कर लिया है। वह तीनों मौकों पर दहाई के आंकड़ों को भी नहीं छू सके।
चयनकर्ता किस तरह अब संजू को देखते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। संजू को अब एक बार फिर आईपीएल में दमदार करना होगा तभी वह अपनी दावेदारी को मजबूत कर सकते हैं।
Related Cricket News on Will sanju samson
-
संजू सैमसन एक बार फिर रहे फ्लॉप, लेकिन मैदान में इस काम से जीता सबका दिल
माउंट माउंगानुई, 2 फरवरी | केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भारतीय टीम में स्थान पक्का करने का स्वर्णिम मौका भुनाने से चूक गए। लगातार तीन पारियों में नाकाम रहने के बाद अब सैमसन को ...
-
'सुपरमैन' संजू सैमसन ने हवा में उड़कर दिखाई हैरान करने वाली करतब, छक्के को बदल दिया केवल 1…
2 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर रविवार को यहां के बे ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात रनों से हरा दिया। ...
-
चौथे टी-20 से रोहित शर्मा बाहर, केएल राहुल के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग !
31 जनवरी। चौथे टी-20 में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानि भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। भारतीय टीम में 3 बदलाव हुए हैं। संजू सैमसन, वशिंगटन ...
-
पहले टी-20 में केएल राहुल करेंगे ओपनिंग, तो क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका, जानिए संभावित XI !
24 जनवरी। आस्ट्रेलिया जैसी बराबरी की टीम को कड़ी प्रतिस्पर्धा से मात देने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड पहुंच गई है जहां उसे पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है जो इसी साल होने ...
-
टी-20 सीरीज में ये 5 खिलाड़ी अच्छा परफॉर्मेंस कर टी 20 वर्ल्ड कप टीम में चुने जाने को…
22 जनवरी। भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 24 जनवरी को पहला टी-20 मैच खेलेगी। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैच खेलने हैं। यह टी-20 सीरीज भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है। ...
-
न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुए शिखर धवन, टी-20 टीम में इसे मिला मौका, पृथ्वी शॉ भी टीम में…
21 जनवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए शिखर धवन की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर संजू सैमसन को भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है। इसके साथ - साथ वनडे ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर किए गए संजू सैमसन का आया ऐसा रिएक्शन !
14 जनवरी। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम की घोषणा कर दी है। श्रीलंका सीरीज में आराम पर गए रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई है, लेकिन पुणे में खेले गए आखिरी टी-20 मैच ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से संजू सैमसन को किया बाहर, जानिए टीम में चुने गए खिलाड़ियों की…
12 जनवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टी-20 टीम से संजू सैमसन को बाहर किया गया है। इसके साथ - साथ शिखर धवन ...
-
श्रीलंका के खिलाफ जीत के जश्न में इस कारण शामिल नहीं हुए संजू सैमसन !
11 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 78 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप हासिल ...
-
संजू सैमसन ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर बनाया अनचाहा रिकॉर्ड,ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने
11 जनवरी,नई दिल्ली। भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी-20 में 78 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। लेकिन इस मुकाबले से 5 साल बाद टीम इंडिया के प्लेइंग ...
-
IND vs SL: टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, संजू सैमसन ने किया अनचाहा…
टीम इंडिया ने पुणे में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरेशनल मुकाबले में श्रीलंका को 78 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। इस मुकाबले में 5 खास ...
-
VIDEO पहली गेंद पर छक्का जमाने के बाद आउट हुए संजू सैमसन, फैन्स और कोहली का भी दिल…
10 जनवरी। साल 2015 के बाद टी-20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा मैच खेल रहे संजू सैमसन 2 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन भले ही 6 रन ही बना पाए लेकिन जब वो ...
-
3rd T20I: टीम इंडिया पहले करेगी बल्लेबाजी, ऋषभ पंत समेत 3 खिलाड़ी हुए प्लेइंग इलेवन से बाहर
10 जनवरी,नई दिल्ली। श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिगा ने भारत के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का ...
-
फैंस की मांग,संजू सैमसन को 4 साल बाद मिले टीम इंडिया के प्लेइंग XI में जगह
तिरुवनंतपुरम, 8 दिसम्बर | भारत और विंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच यहां के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा और इस मैच से पहले सभी की जुबान पर एक ही सवाल है कि क्या स्थानीय ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago