Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Yash dhull

U-19 World Cup 2022,India vs England Final Preview: खिताब का पंजा खोलना चाहेगी टीम इंडिया,24 साल का
Image Source: Google

U-19 World Cup 2022,India vs England Final Preview: खिताब का पंजा खोलना चाहेगी टीम इंडिया,24 साल का सूखा खत्म करने पर इंग्लैंड की नजर

By Saurabh Sharma February 05, 2022 • 10:28 AM View: 827

भारत और इंग्लैंड (India vs England Final) के बीच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में शनिवार (5 फरवरी) को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 (U-19 World Cup 2022 Final) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम भारत की नजरें जहां पांचवें खिताब पर होंगी, वहीं इंग्लैंड अपना 24 साल का सूखा खत्म करना चाहेगी। भारतीय टीम लगातार चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है, ऐसा करने वाली वह पहली टीम है।

दोनों ही टीमें जीत के रथ पर सवार हैं औऱ सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची है। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को और इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है।  

Related Cricket News on Yash dhull