Yashasvi jaiswal sixes record: Cricket News & Match Updates
यशस्वी जायसवाल के निशाने पर होगा ये महारिकॉर्ड, दूसरे टेस्ट में रच सकते हैं इतिहास
Yashasvi Jaiswal Sixes Record Alert: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने डेब्यू के बाद से ही धूम मचा रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में संपन्न पहले टेस्ट में भी उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार अर्धशतक बनाकर अपनी योग्यता का परिचय दिया।
ये युवा बाएं हाथ का बल्लेबाज पिछले दो वर्षों से सभी प्रारूपों में भारत की बल्लेबाजी लाइनअप का अहम स्तंभ रहा है। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जहां उन्होंने 700 से अधिक रन बनाए। बांग्लादेश के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज खेलनी है ऐसे में जायसवाल भारतीय टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी होंगे। आने वाले मुकाबलों में जायसवाल के पास कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने का भी मौका होगा लेकिन फिलहाल उनके सामने बांग्लादेशी टीम के खिलाफ दूसरा टेस्ट है जहां वो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। Read More...