Advertisement
नई दिल्ली, 27 मार्च (हि.स.) । हैदराबाद के पूर्व रणजी खिलाड़ी आर श्रीधर को किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया है। श्रीधर 22 साल तक हैदराबाद की तरफ से खेले हैं।
Advertisement
उन्होंने 2011 में अपना कोचिंग करियर शुरू किया और वह 2014 विश्व कप में भारत की अंडर.19 टीम के सहायक कोच रहे। किंग्स इलेवन के प्रमोटर ने कहा कि हम आर श्रीधर का क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में नियुक्त करके खुश है। वह अच्छे खिलाड़ी थे और टीम में उनका योगदान महत्वपूर्ण होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप