नई दिल्ली, 02 जून (हि.स.)।तीन बार आईपीएल चैम्पियन टीम का हिस्सा बनने से उत्साहित कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज यूसुफ पठान ने अपनी अच्छी फार्म का श्रेय टीम के मालिकों शाहरूख खान, जय मेहता और जूही चावला को देते हुए कहा कि सत्र की शुरूआत में खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने उनका समर्थन किया। आईपीएल-1 में राजस्थान, आईपीएल-5 और आईपीएल -7 में केकेआर का हिस्सा रहे। यूसुफ ने एक साक्षात्कार में कहा कि मैं अपने समर्थन के लिए शाहरूख भाई, जय भाई और जूही बहन को समर्थन देता हूं।

तीनों ही 2013 सत्र के बाद मुझे रिटेन करना चाहते थे लेकिन किसी कारण से ऐसा नहीं कर पाए। मैं हमेशा से उनकी प्राथमिकता रहा हूं और भरोसेमंद होकर अच्छा लगता है। वे हमेशा चाहते थे कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूं। उन्होंने कहा, गौतम मेरे ऊपर काफी विश्वास करते हैं, और उसने मुझे कई बार कहा कि मैं उसका मैच विजेता हूं। मैंने उस समय काफी अच्छा महसूस किया जब मैंने ऐसी पारी खेली जिससे टीम प्लेआफ से पहले दूसरे स्थान पर रहने में सफल रही। इस पारी में मेरे ऊपर उनके विश्वास को सही साबित किया।

इस सत्र के पहले चरण में नाकाम रहने के बाद यूसुफ ने ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 22 गेंद में 72 रन की पारी खेली और उन्होंने कप्तान गौतम गंभीर के भरोसे पर खरा उतरे इसके बाद आईएल के आखरी मैंच में 22 गेंदो पर 36 रनों की आहम पारी भी खेली।

हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/गोविन्द

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार