Gujarat Titans: मुंबई इंडियंस (एमआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में हार के सिलसिले को आखिरकार तोड़ दिया है। इस टीम ने सीजन के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 99 रन से शानदार जीत दर्ज की।

Advertisement

इस सीजन शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद गुजरात टाइटंस ने लगातार 3 मुकाबले अपने नाम किए थे, जिसके बाद उसे फिर से हार का सामना करना पड़ा है। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। दूसरी ओर, आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस को लगातार चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद एमआई ने आखिरकार इस हार के सिलसिले को तोड़ दिया है। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इस टीम को महज 10 के स्कोर पर डेब्यूटेंट दानिश मालेवर (2) के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही। आलम ये रहा कि महज 44 के स्कोर तक एमआई अपने 3 विकेट खो चुकी थी।

इसके बाद तिलक वर्मा ने नमन धीर के साथ 40 गेंदों में 52 रन की साझेदारी करते हुए मुंबई इंडियंस को संभाला। टीम ने 96 रन बना लिए थे। इस स्कोर पर एमआई को नमन धीर के रूप में चौथा झटका लगा। नमन 32 गेंदों में 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

यहां से तिलक वर्मा ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ 38 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की। पांड्या के बल्ले से 15 रन आए, जबकि तिलक ने 45 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में जीटी 15.5 ओवरों में महज 100 रन पर सिमट गई। पारी की पहली ही गेंद पर यह टीम साई सुदर्शन (0) का विकेट गंवा चुकी थी। अगले ओवर में उसे जोस बटलर (5) के रूप में दूसरा झटका लगा।

Advertisement

यहां से तिलक वर्मा ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ 38 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की। पांड्या के बल्ले से 15 रन आए, जबकि तिलक ने 45 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

एमआई की तरफ से 'इम्पैक्ट प्लेयर' के रूप में उतरे अश्विनी कुमार ने 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि गजनफर और मिचेल सेंटनर ने 2-2 विकेट निकाले। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता हाथ लगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार