GT vs MI: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने सोमवार (20 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के चार ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए।
रबाडा ने पावरप्ले के दौरान क्विंटन डी कॉक और दानिश मालेवार की ओपनिंग जोड़ी को अपना शिकार बनाया। बतौर विदेशी गेंदबाज आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रबाडा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मैच के बाद उनके आईपीएल पावरप्ले में 38 विकेट हो गए हैं।
इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा जिनके नाम 37 विकेट दर्ज हैं। इस लिस्ट में ट्रेंट बोल्ट (72) पहले नंबर पर काबिज हैं।
इसके अलावा आईपीएल में बतौर विदेशी तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा बार तीन या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रबाडा संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 13वीं बार यह कारनामा कर आंद्रे रसेल की बराबरी की।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन के विशाल अंतर से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। जिसमें तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में नाबाद 101 रन और नमन धीर ने 32 गेंदों में 45 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 15.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई।। वॉशिंगटन सुंदर (26)टॉप स्कोरर रहे और कोई खिलाड़ी अपनी कुछ खास नहीं कर पाया।