धर्मशाला, 04 अप्रैल (हि.स.)। धर्मशाला में इस बार आई.पी.एल. का तडक़ा नहीं लगेगा। राज्य सरकार और एच.पी.सी.ए. के बीच चल रही तनातनी के चलते इस बार विश्व के सबसे खूबसूरत स्टेडियमों में शुमार धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में कोई भी मैच नहीं होगा। बी.सी.सी.आई. और आई.पी.एल. की गर्वनिंग बॉडी द्वारा धर्मशाला में मैच करवाने की मंशा के चलते एच.पी.सी.ए. के माध्यम से प्रदेश सरकार से सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए गृह और पुलिस विभाग से मंजूरी मांगी थी लेकिन सरकार के टालमटोल रवैये के चलते आखिरकार बी.सी.सी.आई. और आई.पी.एल. बॉडी ने धर्मशाला को मैच शैड्यूल से बाहर कर दिया है।

Advertisement

एच.पी.सी.ए. के प्रेस सचिव मोहित सूद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस बार धर्मशाला में एक भी आई.पी.एल. मैच नहीं होगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के असहयोगपूर्ण रवैये के चलते सुरक्षा मुहैया न होने के कारण धर्मशाला में मैच नहीं करवाए जा सकते। उन्होंने कहा कि एच.पी.सी.ए. ने इस मामले में 12 मार्च को प्रदेश सरकार के गृह विभाग सहित जिला कांगड़ा के उपायुक्त और एस.पी. कार्यालय में लिखित और मौखिक तौर पर आग्रह किया था लेकिन बावजूद इसके उन्होंने टालमटोल का रवैया अपनाते हुए मंजूरी नही दी।

यही नहीं इसके बाद भी तीन-चार बार दोबारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार के समक्ष गुहार लगाई गई लेकिन उन्होंने टालमटोल का रवैया ही अपनाए रखा जिसके चलते आखिर में धर्मशाला को आई.पी.एल. मैचों से हाथ धोना पड़ा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने ही सुरक्षा मुहैया न करवाने का फरमान सुनाया जबकि देश के अन्य राज्यों की सरकारों ने मैच करवाने के लिए सुरक्षा मुहैया करवाने को अनुमति दे दी है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बी.सी.सी.आई. और आई.पी.एल. की गर्वनिंग ने धर्मशाला क्रिकेट मैदान में 10 से 14 मई के बीच और फिर चुनाव परिणामों के बाद 17 मई से धर्मशाला में आई.पी.एल.-7 के मैच करवाना चाहती थी।

Advertisement


बी.सी.सी.आई. का तर्क है कि हिमाचल में 7 मई का चुनाव हो जाऐंगे ऐसे में उसके बाद धर्मशाला में मैच करवाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इस सब के बावजूद सरकार द्वारा सुरक्षा नही देने के रवैये से धर्मशाला में आई.पी.एल. मैचों का रोमांच खत्म हो गया।वहीं इस खबर से आई.पी.एल. और क्रिकेट प्रेमियों को एक बड़ा झटका लगा है।

 

धर्मशाला में आई.पी.एल. के चार सीजन सफलतापूर्वक होने के बाद इस बार यह पहला मौका है जब यहां मैच नहीं हो पा रहे हैं। सरकार भले ही चुनावों का बहाना बना रही हो लेकिन सही मायने में इसके पीछे प्रदेश सरकार और एच.पी.सी.ए. के बीच जो कुछ चल रहा है उसके चलते ही आई.पी.एल. का यह सीजन धर्मशाला में नही हो पाएगा।

Advertisement

प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने जानबूझकर सुरक्षा मुहैया करवाने की अुनमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि धर्मशाला में आई.पी.एल. मैचों का आयोजन हो। उनका कहना है कि यह सब सरकार ने राजनीतिक द्वेष की भावना से किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार