ट्वंटी20 वर्ल्ड कप 2014 में आज साउथ अफ्रीका की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वर्ल्ड कप में अपनी दावेदारी और मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। जबकि नीदरलैंड्स करो या मरो की स्थिति में हैं अगर उसे वर्ल्ड कप में बने रहना है तो उसे आज का मुकाबला जीतना ही होगा। 

Advertisement

3 बजे से चटगांव के जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के पास बहुत अच्छा मौका होगा इस मैच में नीदरलैंड्स को अच्छे अंतर से हराकर अपना रन रेट बढ़ाने का, जो वर्ल्ड कप में उसके आगे की राह को आसान करेगा। साउथ अफ्रीका इस मौके को बिल्कुल भी गवाना नहीं चाहेगा। वहीं नीदरलैंड्स भी इस मैच को जीतकर सुपर 10 स्टेज में जीत का स्वाद चखना चाहेगा लेकिन उसके लिए ये तब तक संभव नहीं है जब तक वह बॉलिंग, फील्डिंग और बैटिंग तीनों डिपार्टमेंट में अच्छा परफॉर्मेंस नहीं करेगा। हालांकि अपने पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी बॉल तक इंतजार करना पड़ा था लेकिन नीदरलैंड्स के लिए ऐसा कर पाना बिल्कुल भी आसान नहीं लगता । नीदरलैंड्स को सबसे बड़ा खतरा डेल स्टेन से होगा जिन्होंने पिछले दो मैचों में शानदार बॉलिंग की थी और न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत के हीरो भी रहे थे। वही बल्लेबाजी में भी जेपी डुमिनी और हासिम अमला अच्छी फॉर्म में हैं। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका एक जीत औऱ एक हार के साथ कर खेलने उतरेगी, वहीं श्रीलंका के खिलाफ नीदरलैंड्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा था उसकी पूरी टीम 39 रन पर आउट हो गई थी और उसे 9 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी थी। 

अब तक ट्वंटी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला नहीं हुआ है। आज ट्वंटी वर्ल्ड कप में पहली बार दोनों टीमें आमनें सामनें होंगी। 


संभावित टीमें

साउथ अफ्रीका- हासिम अमला, क्विटॉन डि कॉक, फेफ डुप्लेसी (कप्तान), एबी डिविलियर्स, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, एलबी मॉरकल, डेल स्टेन, मॉर्नी मॉर्कल, लोनवाबो सोतसोबे, इमरान ताहिर

Advertisement

स्टीफन माईबर्ग, माइकल स्वार्ट, वैसली बरैसी, टॉम कूपर, पीटर बॉरेन (कप्तान), बैन कूपर, मुद्दसर बुखारी, लोगन वैन बीक,  पाइटर सीलार, टिम वैन डर गुगटेन, एहसान मलिक। 


Cricketnmore/Saurabh Sharma

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार