मुंबई, नई दिल्ली, 15 अप्रैल (हि.स.)। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल में अब तक चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेल रहे थे लेकिन आईपीएल के 7 संस्करण में मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेलने जा रहे है।
हसी सबसे ज्यादा सचिन तेंदुलकर के साथ ढेरों बातें करने को बेताब है। उनका मानना है कि उनकी बक-बक से पिछले साल संन्यास लेने वाले मुंबई इंडियन्स के “आइंकॉन” भारतीय दिग्गज आखिर में परेशान हो जाऐगें।
हसी ने कहा कि मैं उनके साथ समय बिताने तथा जिंदगी और क्रिकेट को लेकर ढेरों बातें करना चाहता हूं।
हसी ने आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, यह अलग तरह का अनुभव होगा। मैं ऐसी टीम से जुड़ने की चुनौती को लेकर उत्साहित हूं जिससे पिछले छह वर्ष तक मैं प्रेरित रहा और जिसका मैं सम्मान करता था।
हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/अनूप
Advertisement