21 मई (मोहाली) ।  लेंडल सिमंस के नाबाद 100 रन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 7 विकेट से हरा दिया। आईपीएल 2014 का यह पहला शतक था। इस जीत के साथ मुंबई ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। मुंबई 12 मैचों में 5 जीत के साथ पॉइंट टेबल में नंबर 5 पर पहुंच गई है। वहीं पंजाब की 12 मैचों में यह तीसरी हार है। जीत के हीरो रहे लेंडल सिमंस ने 61 गेंदों में 14 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत नाबाद 100 रन की पारी खेली और इसके लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुंबई ने एक ओवर बाकी रहते ही 159 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। 

जीत के लिए 157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूआत काफी अच्छी रही। लेंडल सिमंस और माइकल हसी की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े।  हालांकि माइकल हसी ने इसमें केवल 6 रन की योगदान दिया था।  माइकल हसी (6) के रूप में मुंबई को पहला झटका लगा। इसके बाद क्रीज पर आए अंबाती रायडू ने 14 गेंदों में 17 रन का पारी खेली औऱ वह ऋषि धवन का शिकार बने। कप्तान रोहित शर्मा ने 18 रन की पारी खेली औऱ उनके आउट होने के बाद क्रीज पर आए काइरोन पोलार्ड (8) ने विजयी चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। पंजाब की तरफ से हैन्ड्रिक्स, अक्षर पटेल और ऋषि धवन ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम वैसा खेल नहीं दिखा पाई जैसा उसने अब तक आईपीएल में दिखाया था। पंजाब को पहला झटका वीरेंद्र सहवाग (17) के रूप में 23 रन के स्कोर पर लगा। वीरू को प्रवीण कुमार ने रन आउट किया। इसके बाद डेविड मिलर की जगह टीम में आए शॉन मार्श ने 30 औऱ मनन वोहरा ने 36 रन का पारी खेली औऱ दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी करी। इस आईपीएल में धमाल मचाने वाले ग्लैन मैक्सवेल केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए।  पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा रने कप्तान जॉर्ज बैली ने बनाए। बैली ने 30 गेंदों में 2 छक्कों और 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए और टीम के स्कोर को 156 तक पहुंचाया। मुंबई की तरफ से श्रेयस गोपाल और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो और क्रिसमर संतोकी और प्रवीण कुमार ने एक-एक विकेट चटकाया।     

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार