कराची/नई दिल्ली, 12 अप्रैल (हि.स.)। मिस्बाह उल हक विश्वकप 2015 तक पाकिस्तान की एकदीवसीय टीम के कप्तान बने रह सकते हैं। मिस्बाह को हटाकर हरफनमौला शाहिद अफरीदी को टीम की कमान सौंपी जाने की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही हैं। मिस्बाह की कप्तानी गंवाने को लेकर भले ही अटकलें लगायी जा रही हों। फिलहाल आगामी विश्वकप तक उनकी कप्तानी सुरक्षित मानी जा रही है।
मिस्बाह के साथ टीम के अनुभवी हरफनमौला शाहिद अफरीदी कप्तानी के लिये मजबूत दावेदार हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय एकदीवसीय टीम की कप्तानी को लेकर चल रही सारी अफवाह बेकार है। सूत्रों के अनुसार, 'मिस्बाह को टेस्ट या एकदीवसीय टीम की कप्तानी से हटाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने दोनों प्रारुपों में टीम की अगुवाई अच्छी तरह से की है और अब वह इसमें अनुभव हासिल कर चुके हैं। सबसे अहम बात है कि उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बेहतरीन और निरंतर रहा है।' हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द/अनूप

Advertisement

पाक क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के हवाले से आ रही खबर में स्वीकार किया है कि एक लॉबी अफरीदी को विश्व कप से पहले एकदीवसीय कप्तान के तौर पर वापस लाने में दिलचस्पी रखती है। बोर्ड अध्यक्ष नजम सेठी इस बात को समझते हैं कि बडे टूर्नामेंट से पहले मिस्बाह को बदलने का कोई कारण नहीं है।+
हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द/अनूप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार