आईपीएल सीजन 7 के अपन पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद को टक्कर देगी। दोनों ही टीमों ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था राजस्थान तीसरे नंबर पर औऱ सनराइजर्स हैदराबाद चौथे नंबर पर रही थी। इस बार भी दोनों कुछ ऐसा ही करना चाहेंगी। पिछले सीजन में एलिमिनिटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद को हराकर बाहर कर दिया था औऱ आज सनराइजर्स की टीम इस हार का बदला जरूर लेना चाहेगी। 

पिछले सीजन में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के कारण प्रभावित राजस्थान की टीम सीजन 7 में पॉजिटीव शुरूआत करना चाहेगी। राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान शेन वॉटसन ने कहा है कि टीम इन सबसे उबर चुकी है और अब उसका पूरा ध्यान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर है।

राजस्थान की टीम की कमान इस बार शेन वॉटसन के हाथों में सौंपी गई है। राजस्थान के लिए पिछले सीजनों में वॉटसन ने बैट और बॉल दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा स्टीवन स्मिथ, अजिंक्य रहाणे ,उनमुक्त चंद औऱ ब्रैड हॉज जैसे अच्छे बल्लेबाज उसके पास हैं। स्टीवन स्मिथ और उनमुक्त चंद को टीम ने इस बार की नीलामी में खरीदा था। इसके अलावा संजू सैमसन औऱ स्टुअर्ट बिन्नी हैं जो पिछले सीजनों में टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। रजत भाटिया और जेम्स फॉकनर गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। फॉकनर बैट और बॉल दोनों से कमाल कर सकते हैं।

हैदराबाद की टीम पहले से और बेहतर हो गई है। टीम की कमान इस बार शिखर धवन के हाथों में है। उनके अलावा इस बार टीम का हिस्सा बने आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर के ऊपर बैटिंग की जिम्मेदारी होगी। दोनों ही इस फॉर्मेट के अच्छे बल्लेबाज हैं। इसके अलावा डैरेन सैमी हैं जो हमेशा अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से दर्शकों को लुभाते हैं। फास्ट बॉलिंग की जिम्मेदारी डेल स्टेन , भुवनेश्वर कुमार औऱ इशांत शर्मा संभालेंगे। स्पिन बॉलिंग की अगुवाई अमित मिश्रा करेंगे और इसमें  कर्ण शर्मा और परवेज रसूल उनका साथ देंगे। अमित मिश्रा आईपीएल के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में से हैं। 

सनराइजर्स हैदराबाद: शिखर धवन (कप्तान), नमन ओझा(विकेटकीपर),  डेल स्टेन, डेविड वार्नर, डैरेन सैमी, अमित मिश्रा, आरोन फिंच, इरफान पठान, ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, ब्रेंडन टेलर, मोइसिस हेनरिक्स, वेणुगोपाल राव, जेसन होल्डर, श्रीकांत अनिरुद्ध, मनप्रीत जुनेजा, लोकेश राहुल, परवेज रसूल, प्रशांत परमेश्वरम, करण शर्मा, अमित पानिकर, रिकी भुई, आशीष रेड्डी, चामा मिलिंद 

राजस्थान रॉयल्स : शेन वॉटसन (कप्तान), जेम्स फॉल्कनर, स्टुअर्ट बिन्नी, संजू सैमसन (विकेकीपर), अजिंक्य रहाणे, ब्रैड हॉज, स्टीवन स्मिथ, अभिषेक नायर, बेन कटिंग, केन रिचर्डसन, टिम साउथी, उनमुक्त चंद, अंकुश बैंस रजत भाटिया, केवीन  कूपर, इकबाल अब्दुल्ला, धवल कुलकर्णी, प्रवीण तांबे, करुण नायर, दिशांत याग्निक, विक्रमजीत मलिक, राहुल तेवतिया, अमित मिश्रा, दीपक हुड्डा, अंकित शर्मा

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार