14 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शिखर धवन संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। शिखर धवन ने अपने वनडे करियर का 28वां अर्धशतक जमा दिया है और साथ ही धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 1000 रन पूरा करने में सफल हो गए हैं।

Advertisement

शिखर धवन ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज हैं जिनके नाम वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 या उससे ज्यादा रन बनानें का रिकॉर्ड दर्ज है। 

Advertisement

धवन से पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन तेंदुलकर (3077), रोहित शर्मा (2047), कोहली (1727)*, धोनी (1660) रन बना चुके हैं।

गौरतलब है कि धवन ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की जिसके कारण पहले वनडे में केएल राहुल के रहते हुए भी बतौर ओपनर भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार