चेन्नई सुपरकिंग्स को मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन में रुतुराज गायकवाड़ का रिप्लेसमेंट मिल गया है। सीएसके ने गायकवाड़ की जगह मुंबई के सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया है। 17 साल के म्हात्रे को दो सप्ताह पहले नेट्स में उनकी बल्लेबाजी को परखने के लिए सीएसके ने ट्रायल के लिए बुलाया था और गायकवाड़ की चोट के बाद, उन्होंने इस युवा खिलाड़ी को टीम में लाने का फैसला किया है।

Advertisement

म्हात्रे मौजूदा सीजन के लिए सीएसके की टीम के साथ जुड़ गए हैं और उन्होंने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में मौका मिलेगा या नहीं लेकिन वो जिस तरह से नेट्स में कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ मेहनत कर रहे हैं उसे देखकर लगता है कि वो जल्द ही टीम के लिए डेब्यू कर सकते हैं।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि म्हात्रे नेट्स में जमकर मेहनत कर रहे हैं और कई खूबसूरत शॉट्स भी खेल रहे हैं। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

अगर म्हात्रे की बात करें तो उन्होंने मुंबई के लिए नौ प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। उन्होंने सात लिस्ट ए मैचों में भी मुंबई का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें नागालैंड के खिलाफ उनका उच्च स्कोर 181 है और विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान सौराष्ट्र के खिलाफ 148 रन बनाए। म्हात्रे ने पिछले साल ईरानी ट्रॉफी में शेष भारत के खिलाफ मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में पदार्पण किया था। शहर के कई क्रिकेटरों की तरह, उन्हें भी कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

वो सुबह 4:15 बजे उठते थे, विरार से सुबह 5 बजे की ट्रेन पकड़ते थे। उनका घर मुंबई शहर से 46 किलोमीटर दूर है और इतनी दूर से अपने अभ्यास सत्र के लिए ओवल मैदान पहुंचते थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली ने चयनकर्ताओं को उन्हें सीनियर टीम में जल्दी से जल्दी शामिल करने पर मजबूर कर दिया। वो 13 साल के थे जब उनकी स्थानीय टीम विरार-साईनाथ स्पोर्ट्स क्लब ने उन्हें अपनी सीनियर टीम में शामिल करने का फैसला किया, जहां उन्होंने बड़ी आसानी से बड़े लड़कों का सामना किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार