India vs West Indies: भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (22 जुलाई) को क्वींस पार्क ओवल में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइइंडीज को 3 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस रोमांचक मुकाबले में भारत के 308 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 306 रन बनाए। भारतीय कप्तान शिखऱ धवन को उनके शानदार अर्धशतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही औऱ 16 रन के कुल स्कोर पर शाई होप (7) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद काइल मेयर्स ने शमर ब्रूक्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की। टॉप स्कोरर रहे मेयर्स ने 68 गेंदों में दस चौकों औऱ एक छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली। वहीं ब्रूक्स ने 61 गेंदों में 46 रन बनाए।

इसके बाद वेस्टइंडीज की पारी थोड़ी लखड़ाई और 196 रन तक-पहुंचते पहुंचते आधी टीम पवेलियन लौट गए।  ब्रैंडन किंग ने अकील हुसैन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 56 रन जोड़े।  किंग ने 66 गेंदों में दो चौकों औऱ दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। अकील हुसैन ने 32 गेंदों में नाबाद 32 रन और रोमारियो शेफर्ड ने 25 गेंदों में 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और वेस्टइंडीज के स्कोर को 300 के पार लेकर गए। हालांकि दोनों अपनी टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की दरकार थी, लेकिन मोहम्मद सिराज ने हुसैन और शेफर्ड को यह रन नहीं बनाने दिए। 

भारत के लिए मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट हासिल किए।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही और कप्तान शिखर धवन-शुभमन गिल की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की।  टॉप स्कोर रहे धवन ने 99 गेंदों में दस चौकों और तीन छक्कों की मदद से 97 रनों की पारी खेली। वहीं गिल ने  53 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 64 बनाए। 

Advertisement

तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक जड़ा औऱ  57 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की बदौलत 54 रन बनाए। आखिरी 16 ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने धीमी रफ्तार से रन बनाए।  निचले क्रम में दीपक हुड्डा (27) और अक्षर पटेल (21) की पारियों से भारत का स्कोर 300 के पार पहुंचा। 

वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी में गुडाकेश मोती और अल्जारी जोसेफ ने दो-दो विकेट, वहीं अकील हुसैन और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार