आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में श्रीलंका ने ज़िम्बाब्वे को तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में 3 विकेट से हरा दिया। ज़िम्बाब्वे की तरफ से कप्तान सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया लेकिन वो टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 143 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सिकंदर रज़ा ने बनाये। उन्होंने 42 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज तिनशे कामुनहुकामवे ने 18 गेंद का सामना करते हुए 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 26 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट महीश तीक्ष्णा और कप्तान वानिंदु हसरंगा अपने नाम करने में कामयाब रहे। दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट अपनी झोली में डाला। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने मैच को 20 ओवर में 7 विकेट खोकर और 144 रन बनाकर जीत लिया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज के बल्ले से निकले। उन्होंने 38 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। दासुन शनाका ने 18 गेंद में 4 चौको की मदद से 26* रन बनाये। कुसल मेंडिस ने 17(15) और कुसल परेरा ने 17(13) रनों  योगदान दिया। ज़िम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट सिकंदर रज़ा को मिले। ब्लेसिंग मुज़ारबानी के खाते में 2 विकेट गए। एक-एक विकेट वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा रिचर्ड नगारवा को मिला। 

ज़िम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: क्रेग एर्विन, तिनशे कामुनहुकामवे, ब्रायन बेनेट, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी। 

Also Read: Live Score

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार