2nd ODI: SL की जीत में चमके निसांका, असलांका और हसरंगा, BAN को दी 3 विकेट से मात

Updated: Fri, Mar 15 2024 22:02 IST
2nd ODI: SL की जीत में चमके निसांका, असलांका और हसरंगा, BAN को दी 3 विकेट से मात (Image Source: Google)

श्रीलंका ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में पथुम निसांका (Pathum Nissanka) के शतक, चरिथ असलांका (Charith Asalanka) के अर्धशतक और वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) की गेंदबाजी की मदद से बांग्लादेश को 3 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने सीरीज  की बराबरी कर ली। बांग्लादेश की तरफ से तौहीद हिरदॉय और सौम्या सरकार ने अर्धशतकीय पारियां खेली लेकिन वो बेकार चली गयी। दूसरा वनडे मैच जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम में खेला जा रहा है। 

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 287 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन तौहीद हिरदॉय ने बनाये। उन्होंने 102 गेंद में 3 चौको और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 96 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सौम्या सरकार ने 66 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 39 गेंद में 6 चौको की मदद से 40 रन की पारी खेली। सरकार और शान्तो ने दूसरे विकेट के लिए 75 (72) रन जोड़े। हिरदॉय और सरकार ने तीसरे विकेट के लिए 55 (54) रन जोड़े। श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपनी झोली में डालें। 2 विकेट दिलशान मदुशंका ने चटकाए। प्रमोद मदुशन के खाते में एक विकेट गया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए 47.1 ओवर में 7 विकेट खोकर और 287 रन बनाकर जीत लिया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन पथुम निसांका ने बनाये। उन्होंने 113 गेंद में 13 चौको और 3 छक्कों की मदद से 114 रन की शतकीय पारी खेली। चरिथ असलांका ने 93 गेंद में 6 चौको और 4 छक्कों की मदद से 91 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। निसांका और असलांका ने चौथे विकेट के लिए 185 (183) रन की साझेदारी निभाई। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट शोरफुल इस्लाम और तस्कीन अहमद को मिले। एक विकेट मेहदी हसन मिराज के खाते में गया। एक-एक विकेट तंजीम हसन साकिब, मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम को मिले। 

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: लिटन दास, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हिरदॉय, महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब। 

Also Read: Live Score

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें