आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान भारतीय रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर असम का मशहूर बिहू डांस करते हुए नज़र आये। ये डांस उन्होंने अक्षर पटेल के ओवर में सदीरा समरविक्रमा का कैच पकड़ने के बाद किया। सोशल मीडिया पर उनका ये डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। श्रीलंका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 240 रन का स्कोर बनाया। 

Advertisement

27वें ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जिस पर समरविक्रमा ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि दाएं हाथ का बल्लेबाज लाइन पूरी तरह मिस कर गया। नतीजा ये हुआ कि गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगकर हवा में चली गयी। वहीं कवर पर खड़े विराट तेजी से दौड़ते हुए आये और एक आसान सा कैच पकड़ लिया। लेकिन जिस चीज ने कई लोगों का ध्यान खींचा वह कोहली का कैच लेने के बाद जश्न मनाने का अंदाज था। कोहली ने भारतीय डगआउट में रियान पराग की ओर देखा और फिर बिहू डांस किया। 

Advertisement

श्रीलंका की तरफ से दूसरे वनडे मैच में कामिंडु मेंडिस ने 40(44) अविष्का फर्नांडो ने 40(62), दुनिथ वेल्लालागे ने 39(35), कुसल मेंडिस ने 30(42) और कप्तान चरित असलंका ने 25(42) रनों की पारियां खेली। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने अपने नाम किये। कुलदीप यादव 2 विकेट अपनी झोली में डालें। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार