साउथ अफ्रीका के लिए दूसरे टेस्ट मैच में कप्तानी कर रहे डीन एल्गर (Dean Elgar) भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में और अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच की दोनों पारियों में 4(15) और 12(28) रन बनाकर आउट हो गए। जब वो मैदान छोड़कर बाहर जा रहे थे विराट कोहली (Virat Kohli) ने उन्हें गले लगाया और उनके शानदार करियर के लिए उन्हें बधाई भी दी। इसके बाद सभी ने खड़े होकर तालियों के साथ उनको बधाई दी। 

Advertisement

बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत से पहले ही कह दिया था कि वो इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन उन्हें पहली पारी में मोहम्मद सिराज और उसी दिन दूसरी पारी में मुकेश कुमार ने आउट करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। बाएं हाथ के बल्लेबाज एल्गर ने साउथ अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट मैच खेले और 37.92 के औसत की मदद से 5347 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक और 23 अर्धशतक देखने को मिले है। वहीं उनका हाईएस्ट स्कोर 199 रहा है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका पहली पारी में 23.2 ओवर में 55 के स्कोर पर सिमट गया। साउथ अफ्रीका की तरफ से काइल वेरिन ने 15(30) और डेविड बेडिंघम ने 12(17) रन बनाये। मोहम्मद सिराज ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। 2-2 विकेट मुकेश कुमार और जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट हासिल किये। 

पहली पारी में भारत 34.5 ओवर में 153 के स्कोर पर ढेर हो गया। भारत की तरफ से विराट कोहली ने 46(59), कप्तान रोहित शर्मा ने 39(50) और शुभमन गिल ने 36(55) रन की पारियां खेली। रोहित और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 55 (75) रन जोड़े। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लुंगी एनगिडी कागिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर ने हासिल किये। एक विकेट रन आउट के रूप में मिला। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स,  डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी। 

Also Read: Live Score

Advertisement

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार