आईपीएल के इतिहास में महान बल्लेबाज क्रिस गेल ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। गेल ने साल 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ 175 रनों की विशाल पारी खेली थी। आज हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जो क्रिस गेल का यह अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Advertisement

आंद्रे रसल (Andre Russell)

Advertisement

कैरेबियाई स्टार ऑल राउंडर आंद्रे रसल एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। रसल अपने ताकतवर शॉर्ट्स के लिए जाने जाते हैं। आंद्रे ने कई मुकाबलों में अपनी टीम को हार्ड हिटिंग के दम पर जीत दिलाई है।

रसल महज 15 से 18 गेंदों में अर्धशतक ठोकने का दम रखते हैं, ऐसे में अगर उन्हें सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है तो वह निश्चित तौर पर गेल का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

Advertisement

इंडियन टीम के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव भी हमारी लिस्ट का हिस्सा हैं। SKY की तुलना महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स से की जाती है। वह इंटरनेशनल लेवल पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ उन्हीं के घर पर सेंचुरी जड़ चुके हैं।

सूर्यकुमार यादव मैदान के हर कोने में चौके-छक्के मारने का दम रखते हैं, यही वजह है भविष्य में SKY भी क्रिस गेल का महान रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

जोस बटलर (Jos Buttler)

इंग्लिश कैप्टन जोस बटलर भी भविष्य में गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते है, इसके सबसे ज्यादा आसार हैं। दरअसल, जोस ओपनर बैटर हैं, वहीं वह भी गेल की तरह आक्रमक क्रिकेट खेलते हैं।

Advertisement

जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में अब तक 6 शतक जड़े हैं और उनका स्ट्राइक रेट 145.38 का रहा है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि वह अपने दिन पर गेल का रिकॉर्ड अपने नाम करने का दम रखते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार