टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार(10 नवंबर) को खेला जाएगा। इंग्लिश टीम के स्टार बल्लेबाज़ डेविड मलान चोटिल हैं, ऐसे में काफी कम संभावना है कि वह इस मैच का हिस्सा बने। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जो सेमीफाइनल मैच में डेविड मलान की जगह इंग्लैंड इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

फिल साल्ट (Phil Salt)

Advertisement

सेमीफाइनल मैच में फिल साल्ट को डेविड मलान की जगह टीम में जोड़ा जा सकता है। यह दाएं हाथ का बल्लेबाज़ टी-20 क्रिकेट में 150 का स्ट्राइक रेट रखता है। वहीं इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल लेवल पर टी-20 फॉर्मेट में साल्ट ने 11 मैचों में 164.33 की स्ट्राइक रेट से 235 रन ठोके हैं। फिल साल्ट डेविड मलान की लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

डेविड विली (David Willey)

Advertisement

भारतीय टीम को बाएं हाथ के गेंदबाज़ों के खिलाफ संघर्ष करता देखा गया है, ऐसे में इंग्लिश टीम डेविल विली को भी मलान के रिप्लेसमेंट के तौर पर देख सकते हैं। विली नई गेंद को हवा में लहराने की काबिलियत रखते हैं, वहीं यह बाएं हाथ का खिलाड़ी बैट के साथ भी बड़े शॉट्स लगाकर टीम के लिए योगदान कर सकता है। डेविड विली ने टी-20 क्रिकेट में अब तक 241 विकेट चटकाए हैं।

क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan)

इंग्लिश टीम डेविड मलान की जगह एक गेंदबाज़ को भी टीम का हिस्सा बना सकती है। क्रिस जॉर्डन कप्तान जोस की पसंद हो सकते हैं। जॉर्डन डेथ ओवर स्पेशलिस्ट हैं और उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 305 विकेट चटकाए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार