आईपीएल (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को एक और तगड़ा झटका लग चुका है। उनके विदेशी तेज़ गेंदबाज़ डेविड पेन टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइज़ी ने इस खबर की पुष्टि कर दी है और अब वो उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल करने के विकल्पों पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि इंग्लैंड के इस क्रिकेटर को हाल ही में जैक एडवर्ड्स की जगह टीम में शामिल किया गया था।

Advertisement

जैक एडवर्ड्स को 3 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन सीज़न शुरू होने से पहले ही पैर में चोट लगने के कारण वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। पेन ने इस सीज़न में हैदराबाद के लिए सिर्फ़ दो मैच खेले, जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए, लेकिन उनका इकॉनमी रेट 14 का रहा। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अब पेन को कौन सा खिलाड़ी रिप्लेस कर सकता है। तो चलिए हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिनमें से एक पेन को रिप्लेस कर सकता है।

Advertisement

1. गेराल्ड कोएत्ज़ी

साउथ अफ्रीका के इंटरनेशनल क्रिकेटर गेराल्ड कोएत्ज़ी टीम के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। IPL की नीलामी में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था लेकिन अब आईपीएल में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। 25 साल के इस खिलाड़ी ने हाल ही में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ खेली गई टी-20I सीरीज़ में अपनी काबिलियत साबित की। पांच मैचों की इस सीरीज़ में उन्होंने कुल आठ विकेट चटकाए। उनके पास आईपीएल में खेलने का भी काफ़ी अनुभव है और हैदराबाद की टीम उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के बारे में ज़रूर सोच सकती है।

2. नवीन-उल-हक

हैदराबाद की टीम ने प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत पावरप्ले में अपनी गेंदबाज़ी को पहले ही मज़बूत कर लिया है, ऐसे में वो नवीन-उल-हक को टीम में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं। नवीन-उल-हक डेथ ओवर्स में गेंदबाज़ी करने में माहिर हैं। अफगानिस्तान के इस तेज़ गेंदबाज़ ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हिस्सा नहीं लिया था, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि IPL में किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर उन्हें टीम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अब ऐसा लग रहा है कि इस कैश-रिच लीग (IPL) में वापसी करने का उनका इंतज़ार खत्म होने वाला है।

Advertisement

3. ज़ैकरी फ़ोल्क्स

Also Read: LIVE Cricket Score

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ज़ैकरी फ़ोल्क्स के साथ भी जा सकती है। इस युवा क्रिकेटर के पास भी सबसे ऊंचे स्तर पर चमकने की क्षमता है। 23 साल की उम्र में, वो अब तक 68 टी-20 मैच खेल चुके हैं और 77 विकेट ले चुके हैं। इस कीवी गेंदबाज़ ने अब तक 22 टी-20I भी खेले हैं और 22 विकेट लिए हैं, जबकि वो न्यूज़ीलैंड के लिए नौ ODI और चार टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार