IPL 2023: आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि आगामी सीजन में जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। अगर ऐसा होता है तो MI को जसप्रीत बुमराह की रिप्लेसमेंट खोजनी होगी। यह तीन खिलाड़ी आगामी सीजन में बुमराह की रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। 

Advertisement

टॉम करन (Tom Curran)

Advertisement

27 वर्षीय इंग्लिश बॉलिंग ऑलराउंडर टॉम करन जसप्रीत बुमराह की रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। टॉम करन दुनियाभर में घुमकर टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। उनके नाम 169 टी20 मुकाबलों में कुल 188 विकेट और 1306 रन दर्ज हैं।

टॉम करन को आईपीएल खेलने का भी अनुभव है। उन्होंने यहां 13 मुकाबलों में 13 विकेट और 127 रन बनाए हैं। आईपीएल ऑक्शन 2023 में उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था, लेकिन उन पर किसी ने भी बोली नहीं लगाई थी।

वेन पार्नेल (Wayne Parnell)

साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर वेन पार्नेल भी जसप्रीत बुमराह की जगह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं। पार्नेल ने 254 टी20 मुकाबलो में 257 विकेट और 1881 रन बनाए हैं। पार्नेल 26 आईपीएल मुकाबले भी खेल चुके हैं। 

Advertisement

आईपीएल ऑक्शन में उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था, लेकिन इस दौरान किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

दुष्मंथा चमीरा (Dushmanth Chameera)

31 वर्षीय श्रीलंकन पेसर दुष्मंथा चमीरा भी जसप्रीत बुमराह की एक अच्छी रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। आईपीएल ऑक्शन में वह 50 लाख के बेस प्राइस पर अनसोल्ड रहे थे, लेकिन उनके पास टी20 मुकाबले खेलने का खूब अनुभव है। 

Advertisement

चमीरा ने 105 टी20 मैच में 103 विकेट झटके हैं। चमीरा मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाज़ी की शुरूआत कर सकते हैं। ऐसे में अगर जसप्रीत बुमराह अवेलेबल नहीं होते तो चमीरा को आईपीएल खेलने का मौका मिल सकता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार