25 जनवरी, जोहानसबर्ग (CRICKETNMORE)। कल के स्कोर 6 रन से आगे खेलते हुए साउथ अफ्रीकी टीम अबतक 2 विकेट पर 70 रन बन गए हैं। लाइव स्कोर
भुवी ने भारत को डीन एल्गर के रूप में भारत को दूसरी सफलता दिलाई है लेकिन उसके बाद से नाइटवॉचमैन बल्लेबाज कागिसो रबाडा और हाशिम अमला जमकर बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहे हैं।
खासकर कागिसो रबाडा ने अपनी संयम भरी बल्लेबाजी से भारत के कप्तान कोहली को खुब परेशान कर रहे हैं। रबाडा कोहली की हर एक रणनीति पर पानी फेरते हुए नजर आ रहे हैं।
अभी तक कागिसो रबाडा ने 83 गेंद का सामना कर 30 रन बना लिए हैं जिसमें 6 शानदार चौके जमाए हैं तो वहीं हाशिम अमला भारत के गेंदबाजी की रणनीति को विफल करने में सफल रहे हैं। हाशिम अमला 45 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय गेंदबाज भले ही शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन रबाडा ने अपनी सूझ- बूझ से हर एक रणऩीति पर पास होते दिख रहे हैं।