India vs England: भारतीय क्रिकेट टीम एजबेस्टन में खेले जा रहे पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 416 रनों पर ऑलआउट हो गई। कप्तान जसप्रीत बुमराह नाबाद 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम दूसरे दिन 338 रन आगे खेलने उतरी थी, जिसके बाद शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना तीसरा टेस्ट शतक जड़ा।  जडेजा ने 194 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 104 रन की पारी खेली।

Advertisement

बुमराह ने 16 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन की पारी खेली। जिसकी बदौल भारत का स्कोर 400 रनों के पार पहुंचा। 

इससे पहले दिन ऋषभ पंत ने 111 गेदों में 146 रनों की तूफानी पारी खेली थी। एक समय भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 98 रन था, लेकिन पंत और जडेजा ने मिलकर छठे विकेट के लिए रिकॉर्ड 222 रनों की साझेदारी कीष 

इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मैथ्यू पॉट्स ने दो विकेट, वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड, बेन स्टोक्स और जो रूट ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार