पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। आकाश ने उन दो टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकती हैं।

Advertisement

आकाश का कहना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने की रेस में फिलहाल तीन टीमें हैं और वो तीन भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भारत के रास्ते में सबसे बड़ा कांटा फिलहाल कीवी टीम बनती हुई दिख रही है और अगर केन विलियमसन की टीम पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में भी हरा देती है तो भारत की राह मुश्किल हो सकती है। 

Advertisement

हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि भारत फाइनल मे पहुंचने का मजबूत दावेदार है। इस मशहूर कमेंटेटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने बहुत पहले कहा था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लॉर्डस में खेलेंगे। अभी भी मुझे यही लग रहा है कि इन्हीं दोनों टीमों के बीच फाइनल होगा। न्यूजीलैंड की टीम वहां तक नहीं पहुंच पाएगी।’

पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम दूसरे टेस्ट में भी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। ऐसे में अगर कीवी टीम पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करती है तो भारत को आगामी 6 टेस्ट मैचों में से कम से कम 4 में जीत हासिल करनी होगी। अब फाइनल में कौन सी दो टीमें होंगी ये जानने के लिए हमें इंग्लैंड के भारत दौरे तक का इंतजार करना पड़ेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार