AB de Villiers IPL: आईपीएल के इतिहास की सबसे अनलकी टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डी विलयर्स, मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के टीम में रहने के बावजूद आरसीबी का सबर ज्यादा से ज्यादा आईपीएल फाइनल तक ही पहुंचा है।

Advertisement

आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी दिग्गज एबी डी विलयर्स को उम्मीद है कि उनकी टीम जल्द से जल्द आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा करेगी। स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान एबी डी विलयर्स ने कहा है कि अगर RCB एक बार ट्रॉफी जीत गई, तो ये टीम 3-4 ट्रॉफियां बहुत जल्दी जीतेगी।

Advertisement

डी विलयर्स ने कहा, 'अब कितने सीजन हो गए हैं? काफी, 14 या 15 या जो भी हो। इसलिए, वे बेड़ियों को तोड़ना पसंद करेंगे। मुझे लगता है कि अगर आरसीबी इसे जीतती है, तो वे शायद जल्दी से दो, तीन, चार जीतेंगे, लेकिन इंतजार करते हैं और देखते हैं कि क्या होता है। टी20 क्रिकेट कभी-कभी थोड़ा जुआ की तरह होता है। कुछ भी हो सकता है। विशेष रूप से नॉकआउट मैच में। लेकिन, उम्मीद है कि आरसीबी की बारी आने वाली है।'

बता दें कि डी विलयर्स आरसीबी के साथ नई यात्रा शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आरसीबी सेट-अप के भीतर डी विलयर्स एक अलग भूमिका निभाने की ओर बढ़ चुके हैं। डी विलयर्स ने हाल ही में टीम के साथ अपनी नई भूमिका पर चर्चा करने के लिए बेंगलुरु का दौरा किया और पुष्टि की कि वह अपकमिंग सीज़न से पहले आरसीबी से जुड़ेंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार