Abhishek Sharma Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला (NZ vs IND 4th T20) शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के तूफानी सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अपनी बैटिंग से धमाका करके एक साथ ईशान किशन (Ishan Kishan) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

टूटेगा ईशान किशन का रिकॉर्ड: अभिषेक शर्मा बेहद ही शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने वेलिंगटन टी20 में शतक लगाकर ICC T20I Ranking में नंबर-1 की पॉजिशन हासिल की है। अब वो 2026 के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज़ (सबसे ज्यादा रन) बनने के करीब हैं। अभिषेक ऑकलैंड T20I में 35 रन बनाकर ये पॉजिशन हासिल कर सकते हैं।

फिलहाल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ अभिषेक के ही दोस्त ईशान किशन हैं। उन्होंने 35 टी20 इंटरनेशल में 1159 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में अभिषेक मौजूदा समय में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 37 मैचों में 1125 रन ठोके हैं।

T20I में 2026 में सर्वाधिक रन

  • ईशान किशन (भारत) - 35 मैचों में 1159 रन
  • अभिषेक शर्मा (भारत)- 37 मैचों में 1125  रन
  • करणवीर सिंह (ऑस्ट्रिया) - 24 मैचों में 895 रन
  • संजू सैमसन (भारत) - 28 मैचों में 802 रन
  • तिलक वर्मा (भारत) - 33 मैचों में 716 रन

सूर्यकुमार यादव के महारिकॉर्ड पर भी खतरा: भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने का बड़ा रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है। उन्होंने 2022 में भारत के लिए 31 मैचों में 46.56 की औसत और 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए थे।

अभिषेक शर्मा, SKY का ये रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। वो ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के सामने 40 रन बनाकर ये कारनामा कर सकते हैं। एक बार फिर बता दें कि अभिषेक 2026 में अब तक 37 टी20 इंटरनेशनल में 1125 रन बना चुके हैं।

कुल मिलाकर भारत-न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में होने वाला चौथा टी20 अभिषेक शर्मा के लिए बेहद खास बन सकता है। ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं। बताते चलें 26 वर्षीय अभिषेक 70 T20I में 4 सेंचुरी और 14 हाफ सेंचुरी लगाकर 2240 रन बना चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र और मयंक यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार