India vs Oman Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma T20I) के पास शुक्रवार (19 सितंबर) को ओमान के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होने वाले एशिया कप 2025 के मुकाबले में खास रिक़ॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

अभिषेक ने अभी तक 19 टी-20 इंटरनेशनल की 18 पारियों में 195.40 की स्ट्राईक रेट से 596 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 46 छ्क्के जड़े है। अभिषेक अगर ओमान के खिलाफ चार छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल  में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल  में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड फिलहाल वेस्टइंडीज के एविन लुईस के नाम दर्ज है, जिन्होंने 20 पारियों में 50 छ्क्के जड़े थे। 

वहीं सबसे कम गेंदों में 50 टी-20 इंटरनेशनल छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पहुंचने का मौका होगा। फिलहाल टॉप पर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट हैं, जिन्होंने 320 गेंदों में 50 छक्के जड़े थे। वहीं अभिषेक ने अभी तक 305 गेंदों में 46 थक्के जड़े हैं। 

मौजूदा एशिया कप में अभिषेक का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंन पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ हुए पहले दो मुकाबलों में धमाकेदार पारी खेली। 

गौरतलब भारत और ओमान के बीच होने वाली टक्कर एशिया कप 2025 का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच है। भारतीय टीम पहले दो मुकाबलों में यूएई और पाकिस्तान को हराकर सुपर 4 राउंड में पहुंच चुकी है वहीं ओमान की टीम बाहर हो चुकी है। बता दें कि भारत-ओमान की टीम के बीच कभी कोई  टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं हुआ है। 

Advertisement

ओमान के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया

Also Read: LIVE Cricket Score

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार