Abhishek Sharma Record: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जड़ते हुए बड़ा इतिहास रच दिया। उन्होंने ना सिर्फ रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, बल्कि विराट कोहली के टी20 में सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

Advertisement

आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में अभिषेक ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने इस मुकाबले में जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 53 गेंदों में 97 रन की साझेदारी हुई। जहां ट्रेविस हेड ने 26 गेंदों में 37 रन बनाए, वहीं अभिषेक शर्मा ने महज 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहते हुए 68 गेंदों में 135 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 10 छक्के निकले। उनकी इस पारी ने ना सिर्फ टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि उन्हें रिकॉर्ड बुक में भी खास जगह दिला दी।

इस शतक के साथ अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के नाम अब 9-9 शतक हो चुके हैं, जबकि रोहित शर्मा 8 शतकों के साथ पीछे छूट गए हैं।

टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक:

  1. विराट कोहली – 9 शतक
  2. अभिषेक शर्मा – 9 शतक
  3. रोहित शर्मा – 8 शतक

इतना ही नहीं, अभिषेक शर्मा ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार एक ही पारी में 10 छक्के जड़कर भी बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में सिर्फ क्रिस गेल उनसे आगे हैं, जिन्होंने आईपीएल में 10 या उससे ज्यादा छक्के एक पारी में 4 बार लगाए हैं। टी20 करियर की पांचवीं ऐसी पारी रही, जिसमें अभिषेक ने 10 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। ये रिकॉर्ड भी फिल्हाल गेल के नाम है, जिन्होंने 18 बार किसी टी20 मैच की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

Advertisement

आपको ये भी बता दें किआईपीएल इतिहास में एक भारतीय द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अभिषेक शर्मा के नाम ही है। उन्होंने पिछले साल पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर यह मुकाम हासिल किया था। ऐसे में अब अभिषेक के नाम ही अब आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा दो सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर भी दर्ज हो चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की शानदार पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। क्लासेन ने भी आखिर में 13 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाकर टीम को मजबूत फिनिश दिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार