एडिलेड/नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (हि.स.)। एडिलेड ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 517 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शतक बनाकर स्टीवन स्मिथ (162) और मिचेल जॉनसन (0) मौजूद हैं। मैच का दूसरा दिन बारिश के कारण तीन बार रोका गया और अंत में खराब लाइट के कारण मैच को जल्दी समाप्त करने की घोषण कर दी गई।

Advertisement

मैच के पहले दिन मेजबान कप्तान क्लार्क 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट लौटे थे। टीम की स्थिति बिगड़ती देख वे दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे और स्टीवन स्मिथ के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 163 रन जोड़े। जिसमें क्लार्क के 68 और स्मिथ के 90 रन शामिल हैं। क्लार्क को करन शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के 517 रनों के स्कोर पर आउट किया। उनका कैच गली में चेतेश्वर पुजारा ने पकड़ा।

Advertisement

क्लार्क ने करियर का 28वां शतक लगाया। उन्होंने सर्वाधिक टेस्ट शतक के मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलिया दिग्गज एलन बॉर्डर और दक्षिण अफ्रीका के स्टार ग्रीम स्मिथ के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया। बॉर्डर और स्मिथ के खाते में 27 शतक दर्ज हैं।

इससे पहले स्मिथ ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए शतक पूरा किया। बारिश रुकने के बाद शुरू हुए दूसरे सत्र में पहली ही गेंद पर दो रन दौड़ स्मिथ ने 100 रन पूरे किए। बारिश के खलल के बाद जैसे ही मैच शुरू हुआ क्लार्क ने 128 गेंदों में 15 चौके की मदद से शतक पूरा किया।

(फोटो : हिंदुस्तान समाचार)

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार