Adil Rashid Record: इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (ENG vs IND T20 Series) का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd T20I) शनिवार, 04 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ आदिल राशिद (Adil Rashid) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में ईश सोढ़ी (Ish Sodhi) को पीछे छोड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, 38 वर्षीय आदिल राशिद मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के दो विकेट लेने में सफल होते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 166 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ न्यूजीलैंड के महान स्पिनर ईश सोढ़ी को पछाड़कर T20I में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Advertisement

फिलहाल आदिल राशिद के नाम 146 T20I मैचों की 139 पारियों में 164 विकेट दर्ज हैं, वहीं बात करें अगर ईश सोढ़ी की तो उन्होंने 142 टी20 इंटरनेशनल की 135 पारियों में 165 विकेट चटकाए हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर अफगानिस्तान के दिग्गज राशिद खान हैं, जिन्होंने 115 टी20 इंटरनेशनल में 193 विकेट लेने का कारनामा किया है।

T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़

  • राशिद खान (अफगानिस्तान/आईसीसी) - 115 मैचों की 115 पारियों में 193 विकेट
  • ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) - 142 मैचों की 135 पारियों में 165 विकेट
  • आदिल राशिद (इंग्लैंड) - 146 मैचों की 139 पारियों में 164 विकेट
  • टिम साउदी (न्यूजीलैंड) - 126 मैचों की 123 पारियों में 164 विकेट
  • वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका) - 98 मैचों की 96 पारियों में 161 विकेट

बताते चलें कि आदिल राशिद टी20 फॉर्मेट के माहिर गेंदबाज़ों में से एक हैं, जिनके नाम 365 मैचों की 349 पारियों में 413 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी एक विकेट झटका था। इसके अलावा वो T20I में टीम इंडिया के कुल 17 विकेट ले चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड का पूरा टी20 स्क्वाड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार