15 फरवरी,(CRICKETNMORE)। इंटरनेशनल क्रिकेट और दुनिया की बड़ी-बड़ी टी20 लीग में अपनी फिरकी का जादू चलाने वाले अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान अगले महीने खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2018 को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

Advertisement

19 वर्षीय राशिद खान ने आईसीसी को दिए इंटरव्यू में कहा, " आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने और खेलने को लेकर बहुच अच्छा लग रहा है। हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उम्मीद है कि हम अपना बेस्ट प्रदर्शन देंगे।’’

Advertisement

साल 2015 में जिमबाब्वे के खिलाफ डेब्यू करने वाले राशिद पहली बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलेंगे। 

राशिद ने आगे कहा, “ यह हमारे लिए एक बड़ा टूर्नामेंट हैं,हमनें इसके लिए कड़ी मेहनत की है और उम्मीद है कि हम आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए क्वालिफाई करने का अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। ये मरे लिए बहुत मायने रखता हैं क्योंकि अपने देश के लिए वर्ल्ड कप खेलना मेरा सपना है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार