T20 World Cup 2026 Australia vs Oman Highlights: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 40वें और आखिरी लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने ओमान क्रिकेट टीम को एकतरफा अंदाज़ में 9 विकेट से हरा दिया। पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले एडम जाम्पा ने गेंद से कहर बरपाया, फिर मिचेल मार्श ने बल्ले से मैच खत्म कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने महज़ 9.4 ओवर में 105 रन का लक्ष्य हासिल कर मुकाबला पूरी तरह अपने नाम कर लिया।

Advertisement

शुक्रवार (20 फरवरी) को खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी। ओमान की शुरुआत बेहद खराब रही और आमिर कलीम पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान जतिंदर सिंह (17) और करण सोनावाले (12) भी लंबी पारी नहीं खेल सके।

Advertisement

मध्य ओवरों में वसीम अली ने 32 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। ओमान के सात बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और पूरी टीम 16.2 ओवर में 104 रन पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ी में एडम जाम्पा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3.2 ओवर में 4 विकेट झटककर ओमान की कमर तोड़ दी। उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल और जेवियर बार्टलेट ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि मार्कस स्टोइनिस और नाथन एलिस को भी एक-एक सफलता मिली।

105 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत धमाकेदार रही। मार्श और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 49 गेंदों में 93 रन की तेज़ साझेदारी कर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। मार्श ने 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 33 गेंदों में नाबाद 64 रन ठोकते हुए अर्धशतक जमाया, जबकि हेड ने भी 19 गेंदों में तेजी से 32 रन जोड़कर ओमान के गेंदबाज़ों पर दबाव बनाए रखा।

ओमान के लिए गेंदबाजी में शकील अहमद ही एकमात्र सफलता हासिल कर पाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। भले ही दोनों टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर थीं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ टूर्नामेंट से विदाई लेकर अपना दबदबा जरूर दिखा दिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार