सिडनी, 23 दिसम्बर | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने अपने देश की टी-20 लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) से नाम वापस ले लिया है।

Advertisement

कमिंस ने कहा है कि भारत दौर के बाद ब्रेक लेना चाहते हैं। जनवरी में आस्ट्रेलिया को तीन मैचों के लिए भारत का दौरा करना है। दोनों टीमें 14 से 19 जनवरी के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। कमिंस को कोलकाता ने इस साल 15.5 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है।

Advertisement

विश्व के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज को लगा कि उन्हें ब्रेक की जरूरत है और उनके फैसले को क्रिकेट आस्ट्रेलिया से भी समर्थन मिला। इसलिए वह बीबीएल में सिडनी थंडर के लिए नहीं खेलेंगे।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने थंडर के कोच शेन बांड के हवाले से लिखा है, "हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह हमारे लिए पिज्जा खरीद कर लाएं। मैं निश्चित तौर पर उन्हें ड्रैसिंग रूम में कुछ मैचों के लिए बुलाऊंगा।"

बांड ने कहा, "वह शानदार इंसान हैं। टीम के साथ उनका होना अच्छा होगा। पिछले सीजन में उन्होंने हमारे साथ अच्छा प्रदर्शन किया था और हम इस बात का सम्मान करते हैं कि उन्हें ब्रेक चाहिए।" उन्होंने कहा, "हमने कहा है कि अगर वह वापसी करना चाहेंगे तो उनका हमेशा स्वागत है।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार