भारतीय घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा इस समय अमेरिका में चल रही मेजर लीग क्रिकेट (MLC) टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञ इस बात को जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि आखिर BCCI के सख्त नियमों के बावजूद ये युवा बिना रिटायरमेंट लिए विदेशी टी-20 टूर्नामेंट में खेलने के योग्य कैसे हो गया।

Advertisement

चोपड़ा घरेलू क्रिकेट में उभरते सितारों में से एक हैं और मिजोरम का प्रतिनिधित्व करते हुए उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। ऐसे में कुछ फैंस तो ये भी मान रहे हैं कि शायद अब वो भारतीय घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो चलिए आपकी जिज्ञासा को दूर करते हैं क्योंकि पता चला है कि विधु विनोद चोपड़ा के बेटे को विदेशी टी-20 टूर्नामेंट में भाग लेने की इज़ाजत इसलिए मिली है क्योंकि उनका जन्म मिशिगन, डेट्रायट में हुआ था और उनके पास भारतीय पासपोर्ट नहीं है।

Advertisement

26 वर्षीय बाएं हाथ का बल्लेबाज आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का हिस्सा भी था, लेकिन उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया कि अगर उन्हें नीलामी में खरीदा जाता तो वो इंडियन पासपोर्ट के लिए आवेदन कर देते। उन्होंने TOI के हवाले से कहा, "अगर मुझे इंडियन प्रीमियर लीग में चुना जाता तो मैं भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन करता और यहीं रहता, लेकिन अब मैं अमेरिका में अपने समय का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर 26 वर्षीय अग्नि चोपड़ा की बात करें तो 2023-24 रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं, जहां उन्होंने 12 पारियों में 78.25 की औसत से 939 रन बनाए। ये उस सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन थे। उन्होंने अपने करियर में कुल 11 प्रथम श्रेणी मैच, 12 लिस्ट-ए मैच और 16 टी-20 मैच खेले हैं। इस युवा खिलाड़ी का प्रथम श्रेणी में 94.94, लिस्ट ए में 24.91 और टी-20 में 30.13 का औसत है। अग्नि का घरेलू रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है, लेकिन MLC में वो MI न्यूयॉर्क के लिए खेले गए पहले दो मैचों में फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 5 और 8 के स्कोर ही बनाए हैं ऐसे में वो बाकी मैचों में और अधिक योगदान देना चाहेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार