बाएं हाथ के ओपनर उस्मान ख्वाजा ने 150 रन छू लिए जबकि कैमरून ग्रीन पहले टेस्ट शतक की दहलीज पर पहुंच गए हैं और ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच तक अपना स्कोर 347/4 पहुंचा दिया।

Advertisement

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट में लंच तक ख्वाजा और ग्रीन क्रमश: 150 और 95 रन पर नाबाद थे। ऑस्ट्रेलिया ने इस सत्र में 29 ओवरों में 92 रन जोड़े और पांचवें विकेट की अविजित साझेदारी 177 रन पहुंचा दी।

Advertisement

भारतीय गेंदबाजों को बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर लगातार दूसरे दिन संघर्ष करना पड़ा और वे पूरे सत्र में कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए।

ख्वाजा लंच से पहले 150 रन पर पहुंच गए। ग्रीन ने भी आकर्षक शॉट खेले। ऑस्ट्रेलिया लंच तक काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रहा था।

भारतीय गेंदबाजों को बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर लगातार दूसरे दिन संघर्ष करना पड़ा और वे पूरे सत्र में कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए।

आरआर

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार