Aiden Markram Record: साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडेन मार्कराम (Aiden Markram) ने गुरुवार, 26 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड के सातवें मुकाबले में वेस्टइंडीज (WI vs SA) के खिलाफ 82 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां एडेन मार्कराम ने अपनी टीम के लिए ओपनिंग करके 46 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। खास बात ये है कि इसी के साथ अब एडेन मार्कराम साउथ अफ्रीका के लिए एक टी20 वर्ल्ड कप के एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक 6 इनिंग में 66 की औसत से 264 रन बनाकर ये कारनामा किया है। जान लें कि उन्होंने क्विंटन डी कॉक का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए 9 मैचों में 243 रन बनाए थे।

इतना ही नहीं, एडेन मार्कराम ने रोहित शर्मा को भी एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में पछाड़ा है। गौर करें कि एडेन मार्कराम बतौर कैप्टन टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में रोहित (साल 2024 में 257 रन) को पीछे छोड़कर दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में अब एडेन मार्कराम (साल 2026 में अब तक 264 रन) से ऊपर सिर्फ पाकिस्तान के बाबर आज़म हैं, जिन्होंने साल 2021 में टीम की कैप्टेंसी करके 60.6 की औसत से 303 रन बनाए थे।

इसके अलावा एडेन मार्कराम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक मैच जीतने वाले कैप्टेंस की लिस्ट में न्यूजीलैंड के केन विलियमस (21 मैचों में 14 जीत) की बराबरी करके दूसरा पायदान हासिल कर लिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका को अपनी कैप्टेंसी में 15 में से 14 मैच में जीत दिलाकर ये कारनामा किया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी हैं जिन्होंने 33 मैचों में टीम इंडिया की कैप्टेंसी करके 21 मैच जीते।

ऐसा रहा मैच का हाल: इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ही टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद वेस्टइंडीज ने एक खराब शुरुआत के बीद रोमारियो शेफर्ड (37 गेंदों पर नाबाद 52 रन) और जेसन होल्डर (31 गेंदों पर 49 रन) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका के लिए एडेन मार्कराम ने 46 गेंदों पर नाबाद 82 रन ठोके, वहीं रयान रिकेल्टन ने 28 गेंदों पर नाबाद 45 रन और क्विंटन डी कॉक ने 24 गेंदों पर 47 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में 177 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से जीत प्राप्त की। यहां देखें मैच का पूरा स्कोर कार्ड

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार