South Africa vs New Zealand T20 World Cup Semifinal: साउथ अफ्रीका के कप्तान और स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम (Aiden Markram) के पास बुधवार (4 मार्च) को न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में मार्करम का फॉर्म शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक सात पारियों में 53.60 की औसत औऱ 175.16 की स्ट्राईक रेट से 268 रन बनाए हैं, औऱ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
मार्करम अगर इस मैच में 32 रन बना लेते हैं तो एक टी-20 वर्ल्ड कप मे 300 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के पहले औऱ दुनिया के कुल छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल विराट कोहली,तिलकरत्ने दिलशान. बाबर आजम, महेला जयवर्धने औऱ साहिबजादा फरहान ही ऐसा कर पाए हैं।
मार्करम अगर इस मैच में 52 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। उन्होंने इस फॉर्मेट में 76 मैच की 72 पारियों में 1948 रन बनाए बैं।
बतौर साउथ अफ्रीकी सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन
क्विंटन डी कॉक- 3085 रन
डेविड मिलर- 2798 रन
रीजा हेंड्रिक्स- 2504 रन
मार्करम की अगुआई में साउथ अफ्रीका का लगातार दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल है। मौजूदा टूर्नामेंट में उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम एक भी मैच नहीं हारी है। ग्रुप स्टेज के चार और सुपर राउंड के तीनों मैच जीते।
Also Read: LIVE Cricket Score
साउथ अफ्रीका औऱ न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीम के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अभी तक मैच खेले गए हैं। जिसमें साउथ अफ्रीका ने सभी पांच मैच जीते हैं। हालांकि आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच हुए तीन नॉकआउट मैच न्यूजीलैंड ने ही जीते हैं।