भारतीय चयनकर्ताओं ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए एमएस धोनी को टीम इंडिया का मेंटर नियुक्त किया है लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने माही के टीम में शामिल किए जाने की जरूरत पर सवाल उठाया है।

Advertisement

चयनकर्ताओं ने हाल ही में टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया है। घोषणा करते हुए, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यह भी साझा किया कि पूर्व भारतीय कप्तान धोनी टी 20 टूर्नामेंट के लिए एक मेंटर की भूमिका निभाने के लिए सहमत हुए थे। इस फैसले में विराट और रोहित की भी अहम भूमिका थी।

Advertisement

ज़डेजा ने सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा, "मेरे लिए यह समझना असंभव है। मैं दो दिनों से सोच रहा हूं कि क्या सोच हो सकती है। मैं एमएस धोनी की बात नहीं कर रहा हूं, उनकी समझ कितनी है या वो कितने उपयोगी हो सकते हैं, मैं उस ओर नहीं जा रहा हूं। यह बिल्कुल वैसा था जैसे आपने रवींद्र को अजिंक्य रहाणे के आगे भेजा।"

आगे बोलते हुए जडेजा ने कहा, "मैं हैरान हूं। मुझसे बड़ा एमएस धोनी का कोई प्रशंसक नहीं है। मेरा मानना ​​है कि एमएस धोनी पहले कप्तान थे जिन्होंने जाने से पहले अगला कप्तान बनाया। ऐसे में मैंं यही सोच रहा हूं कि ऐसा क्या हुआ कि ये फैसला लेना पड़ा।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार