23 अगस्त, कैंडी (CRICKETNMORE) पहले वनडे में रहाणे के टीम में ना रहने से हर किसी को झटका लगा। ऐसे में दूसरे वनडे में क्या रहाणे को मौका मिलेगा या नहीं इस बारे में अभी ऐसी कोई खबर नहीं आई है।
Advertisement
लकिन बीसीसीआई ने ट्विटर पर रहाणे की एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो अभ्यास करने के लिए तैयार हैं। बीसीसीआई ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट कर इस बात की संभावना बढ़ा दी है कि शायद दूसरे वनडे में रहाणे की वापसी हो जाए।
Advertisement
गौरतलब है कि पहले वनडे में भारत को श्रीलंका को हराने में कोई मेहनत नहीं करनी पड़ी थी। भारत के गेंदबाजों ने शानदार परफॉर्मेंस दिया था जिसके कारण श्रीलंका की पूरी टीम केवल 216 रन पर ऑल आउट हो गई थी। जिसके बाद कोहली और धवन ने मिलकर भारत के 9 विकेट से जीत दिया दी।
ऐसे में दूसरे वनडे में टीम में बदलाव होने की संभालवा बेहद कम है।