16 नवंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आगाज 21 नवंबर से होगा। भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी-20 और 4 टेस्ट मैच भी खेलेगी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज 6 दिसंबर से शुरू होने वाला है। इस बार भारत के कुछ खिलाड़ियों के लिए यह टेस्ट सीरीज करो या मरो वाला साबित होने वाला है। 

खासकर रहाणे, मुरली विजय और पार्थिव पटेल के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज करो या मरो वाला साबित होने वाला है। इन तीनों दिग्गजों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अच्छा परफॉर्मेंस करना होगा वरना करियर ठंडे बस्ते में जा सकता है।

रहाणे की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अजिंक्य रहाणे सिर्फ 25.70 की औसत से 257 रन ही बना सके थे तो वहीं केवल 2 अर्धशतक ही जमा पाने में सफल रहे थे।

पार्थिव पटेल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज मे मौका मिलेगा या नहीं ये कहना अभी मुश्किल है। यदि पार्थिव पटेल को 4 टेस्ट मैचों में से किसी एक टेस्ट मैच में भी मौका मिलेगा तो उनके लिए काफी अहम साबित होगा।

Advertisement

पार्थिव पटेल की उम्र इस समय 33 साल है और यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनको मौका नहीं मिला तो शायद यह उऩका आखिरी दौरा हो सकता है।

वहीं मुरली विजय को तो इंग्लैंड सीरीज से 2 टेस्ट मैच के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। मुरली विजय ने  इंग्लैंड दौरे पर दो टेस्ट में 6.50 के औसत से 26 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उनको फिर मौका नहीं दिया गया था।

पार्थिव पटेल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज मे मौका मिलेगा या नहीं ये कहना अभी मुश्किल है। यदि पार्थिव पटेल को 4 टेस्ट मैचों में से किसी एक टेस्ट मैच में भी मौका मिलेगा तो उनके लिए काफी अहम साबित होगा।

Advertisement

पार्थिव पटेल की उम्र इस समय 33 साल है और यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनको मौका नहीं मिला तो शायद यह उऩका आखिरी दौरा हो सकता है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार