16 सितंबर, चेन्नई (CRICKETNMORE)> एक तरफ जहां शिखर धवन पहले तीन वनडे मैच से खुद को अलग कर चुके हैं तो वहीं खबर आ रही है कि पहले वनडे से पहले एक बड़ा भारतीय दिग्गज अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए हैं। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें
सीरीज से पहले ही टीम इंडिया के स्पिनर अक्षर पटेल अभ्यास करने के क्रम में खुद को चोटिल कर बैठे हैं। अक्षर पटेल का चोटिल होना एक बड़ा झटका है भारतीय टीम के लिए। खबर मिली है कि अक्षर पटेल अभ्यास सत्र में फुटबॉल खेलने के क्रम में खुद को चोटिल कर बैठे हैं जिसके कारण उनके पहले वनडे मैच खेलने को लेकर अब संशय बन चुका है।
हालांकि इस मामले में अभी टीम मैनेजमेंट ने अक्षर पटेल को लेकर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन जिस तरह से अक्षर पटेल चोटिल हुए हैं उससे उनके खेलने पर संदेह बन पड़ा है। आपको बता दें कि चेन्नई की पिच स्पिनर के लिए काफी मददगार होती है। ऐसे में यदि अक्षर पटेल टीम से बाहर रहते हैं तो देखना होगा कि अक्षर पटेल में किस स्पिनर को जगह मिलेगी।
भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, मनीष पांडेय, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरहा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहम्मद शमी