6 सितंबर। एलिस्टर कुक ने आखिरकार अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया है। भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी टेस्ट मैच रहेगा।

Advertisement

अपने करियर में इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले एलिस्टर कुक संन्यास लेने के बाद काफी संतुष्ट दिखें और साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने जो भी अपने करियर में पाया है वो असाधारण है।

Advertisement

इसके साथ - साथ एलिस्टर कुक ने अपने रिटायरमेंट के बाद वाले बयान में कहा कि केविन पीटरसन वाली जो घटना हुई है वो घटना उनके करियर की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

एलिस्टर कुक ने कहा कि उन्हें इस बात का काफी मलाल रहेगा कि उस घटना को सही तरह से अंजाम नहीं दिया। गौरतलब है कि साल 2014 में इंग्लैंड बोर्ड के साथ पीटरसन की अनबन हो गई थी जिसके बाद उन्हें टीम के लिए हमेशा के लिए निकाल दिया गया था। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS  

कुक ने कहा कि उस घटना के बाद सोच - समझ कर उसका फैसला लेना चाहिए था। क्योंकि पीटरसन जैसे खिलाड़ी को हमेशा के लिए बाहर करना बेहद ही कड़ा फैसला था और इंग्लिश क्रिकेट के लिए काफी नुकसानदेह भी था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार